Surya Devta Aarti

श्री सूर्य भगवान आरती
ऊँ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान ।
जगत् के नेत्र स्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा ।
धरत सब ही तव ध्यान, ऊँ जय सूर्य भगवान ।।
सारथी अरूण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी। तुम चार भुजाधारी ।।
अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटी किरण पसारे। तुम हो देव महान ।। ऊँ जय सूर्य ……
ऊषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते। सब तब दर्शन पाते ।।
फैलाते उजियारा जागता तब जग सारा। करे सब तब गुणगान ।। ऊँ जय सूर्य ……
संध्या में भुवनेश्वर अस्ताचल जाते। गोधन तब घर आते ।।
गोधुली बेला में हर घर हर आंगन में। हो तव महिमा गान ।। ऊँ जय सूर्य ……
देव दनुज नर नारी ऋषी मुनी वर भजते। आदित्य हृदय जपते ।।
स्त्रोत ये मंगलकारी, इसकी है रचना न्यारी। दे नव जीवनदान ।। ऊँ जय सूर्य ……
तुम हो त्रिकाल रचियता, तुम जग के आधार। महिमा तब अपरम्पार ।।
प्राणों का सिंचन करके भक्तों को अपने देते। बल बृद्धि और ज्ञान ।। ऊँ जय सूर्य ……
भूचर जल चर खेचर, सब के हो प्राण तुम्हीं। सब जीवों के प्राण तुम्हीं ।।
वेद पुराण बखाने धर्म सभी तुम्हें माने। तुम ही सर्व शक्तिमान ।। ऊँ जय सूर्य ……
पूजन करती दिशाएं पूजे दश दिक्पाल। तुम भुवनों के प्रतिपाल ।।
ऋतुएं तुम्हारी दासी, तुम शाश्वत अविनाशी। शुभकारी अंशमान ।। ऊँ जय सूर्य ……
ऊँ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान ।
जगत के नेत्र रूवरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा ।।
धरत सब ही तव ध्यान, ऊँ जय सूर्य भगवान ।।
Lord Surya Aarti
Om Jai Surya Bhagwan
Jai Ho Tinkar Bhagwan
Jagat Ke Netra Swaroopa
Tum Ho Triguna Swaroopa
Dharata Sabahi Sab Dhyan
Om Jai Surya Bhagwan…
Sarathi Arun Hai Prabhu Tum
Shweta Kamaladhari
Tum Char Bhuja Dhari
Ashwa Hai Saath Tumharey
Koti Kirana Pasaarey
Tum Ho Dev Mahan
Om Jai Surya Bhagwan...
Usha Kaal Mein Jab Tum
Udaya Chal Aatey
Tab Sab Darshan Paatey
Phailaatey Ujiaara
Jaagta Tab Jag Saara
Karey Tab Sab Gun Gaan
Om Jai Surya Bhagwan ...
Bhoochar Jalchar Khechar
Sab Ke Ho Pran Tumhi
Sab Jeevo Ke Pran Tumhi
Ved Puraan Bhakhaaney
Dharm Sabhi Tumhe Maaney
Tum Hi Sarva Shaktimaan
Om Jai Surya Bhagwan...
Pujan Karti Vishayein
Pujey Sab Ek Paar
Tum Bhuvno Ke Pratipaal
Rituyein Tumhari Daasi
Tum Shashaka Avinashi
Shubhkari Anshumaan
Om Jai Surya Bhagwan...